उत्तर प्रदेश

UP Accident: हाईवे पर दो कंटेनर में टक्कर, चालक की मौत

Sarita
27 April 2025 7:34 AM IST
UP Accident: हाईवे पर दो कंटेनर में टक्कर, चालक की मौत
x
UP Accident: वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर गोपीगंज थाने के कौलापुर के पास हाईवे किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से दूसरे कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर में कंटेनर चालक की मौत हो गई। वह कोलकाता से प्रयागराज जा रहा था। टक्कर के बाद चालक का शव एक घंटे से अधिक समय तक कंटेनर के केबिन में फंसा रहा। मैनपुरी निवासी कौशल पार्सल कंटेनर लेकर कोलकाता से प्रयागराज होते हुए वाराणसी-प्रयागराज जा रहा था। इसी बीच हाईवे पर कौलापुर के पास दूसरे कंटेनर का चालक कंटेनर को हाईवे के बीचोंबीच खड़ा कर कहीं चला गया। कोलकाता से प्रयागराज जा रहा कंटेनर चालक जैसे ही कौलापुर के पास पहुंचा तो हाईवे पर खड़े कंटेनर का अंदाजा नहीं लगा सका और उससे टकरा गया।
एक घंटे से अधिक समय तक फंसा रहा शव हादसा इतना भीषण था कि चालक कौशल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चालक का शव एक घंटे से अधिक समय तक कंटेनर के केबिन में फंसा रहा। किसी तरह बड़ी मुश्किल से उसके शव को बाहर निकाला गया। वहीं कंटेनर मालिक को फोन पर इसकी सूचना दी गई। इस दौरान हाईवे के उत्तरी लेन पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने किसी तरह एक-एक कर वाहनों को हटवाया। क्रेन की मदद से कंटेनर को हाईवे से हटवाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Next Story