उत्तर प्रदेश

UP Accident:दो बाइकों की भिड़ंत, में पांच लोग घायल

Bharti Sahu 2
27 Aug 2024 6:25 AM IST
UP Accident:दो बाइकों की भिड़ंत, में पांच लोग घायल
x
UP Accident:लालगंज थानाक्षेत्र के जिभियांव चौराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। कुदरहा निवासी आकाश (18) और पंकज (21) परमेश्वरपुर हर्रैया प्लांट से चावल का भूजा लेकर दुकान पर जा रहे थे। जिभियांव चौराहा पार कर ही रहे थे कि कुदरहा बाजार से घरेलू सामान खरीद कर घर जा रहे मटियरिया निवासी अच्छेलाल (45) अपने बेटे शैलेश (10) व मध्यप्रदेश के भिंड जिला के आलमपुर क्षेत्र स्थित रजरापुर निवासी बनवारी के साथ लौट रहे थे। दोनों के बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। बाइक सवार से लिफ्ट मांगकर जिभियांव चौराहे पर गोलगप्पा देने जा रहे थे कि तभी हादसे में घायल हो गए।
Next Story