- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up Accident: दर्दनाक...
उत्तर प्रदेश
Up Accident: दर्दनाक सड़क हादसा,स्कूटी सवार मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने रौंदा
Sarita
23 Feb 2026 7:55 AM IST

x
Up Accident: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर रविवार की दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। आगरा से सासनी जा रहे स्कूटी सवार मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर क्षतिग्रस्त स्कूटी व क्षत-विक्षत शवों के कारण जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। पुलिस सीसीटीवी के जरिए वाहन की तलाश में जुटी है।
आगरा के नुनहाई प्रकाश नगर, एत्माद्दौला के रहने वाले सोनू (32) रविवार की सुबह आगरा से अपनी मां मुन्नी बेगम (55) के साथ सासनी जा रहे थे। मुन्नी बेगम को जोड़ों के दर्द की समस्या थी। सासनी के गांव में वैद्य से उनका उपचार चल रहा था। रविवार की दोपहर वहीं से दवा लेनी थी। दोपहर लगभग 12 बजे हतीसा पुल पार करते ही पीछे से आ रहे वाहन ने स्कूटी को रौंद दिया। चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया।
TagsUp Accidentहादसामां-बेटेवाहनरौंदाUp Accidentaccidentmother and sonvehiclecrushed जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





