उत्तर प्रदेश

Up Accident: दर्दनाक हादसा, एंबुलेंस ने 2 नाबालिग दोस्तों को कुचला

Sarita
25 Jan 2026 7:21 AM IST
Up Accident:  दर्दनाक हादसा, एंबुलेंस ने 2 नाबालिग दोस्तों को कुचला
x
Up Accident: प्रयागराज-रीवा हाईवे पर एक एंबुलेंस ने 2 नाबालिग दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई में जुट गई है।घटना घूरपुर थाना क्षेत्र की है। कांटी गांव निवासी दुर्गा प्रसाद पटेल का बेटा रिंकू कक्षा 9 का छात्र था। गांव के ही दारा सिंह पटेल के बेटे शोभित से उसकी दोस्ती थी। शोभित कक्षा 6 में पढ़ता था। शनिवार शाज करीब चार बजे शोभित अपनी साइकिल लेकर घर का सामान लेने के लिए निकला। उसके साथ रिेंकू भी था। गांव स्थित हाईवे पर दोनों साइकिल से जा रहे थे।
तभी तेज रफ्तार में प्रयागराज जा रही एंबुलेंस ने दोनों को रौंद दिया। एंबुलेंस रिंकू को 40 मीटर दूर तक घसीट ले गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना में शोभित गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल शोभित को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।वहीं, लोगों ने एंबुलेंस चालक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। फिर पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। एंबुलेंस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Next Story