- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up Accident: ईंटो से...
उत्तर प्रदेश
Up Accident: ईंटो से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टेंपों में मारी टक्कर, किसान की मौत
Sarita
23 Jan 2026 7:27 AM IST

x
Up Accident: कोतवाली सादाबाद क्षेत्र में 22 जनवरी की सुबह आगरा रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास सब्जी मंडी जा रहे एक टेंपो को ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार युवक पंकज (35) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध में कोतवाली सादाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।सहपऊ क्षेत्र के गांव रसगवां सहपऊ निवासी मृतक के भाई सत्यवीर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि उनके भाई पंकज कुमार 22 जनवरी की सुबह करीब पांच बजे अपने खेत से मिर्च लदवाकर टेंपो से सादाबाद सब्जी मंडी जा रहे थे। इस दौरान आगरा रोड पर भारत पेट्रोल पंप के समीप आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो को टक्कर मार दी।
हादसे में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन कोतवाली पहुंचे। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल योगेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
TagsUpAccidentट्रैक्टर-ट्रॉलीटेंपोंटक्करकिसानमौतUPTractor-trolleyTempoCollisionFarmerDeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





