उत्तर प्रदेश

Up Accident: मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन युवकों की मौत, एक घायल

Sarita
21 Feb 2026 6:09 AM IST
Up Accident: ललौली थाना इलाके के मेवली मोड़ पर शुक्रवार रात करीब 11:00 बजे दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची। पुलिस के मुताबिक, ललौली थाना इलाके के सिधवन गांव का रहने वाला आकाश यादव (25) अपने गांव के ही रहने वाले सौरभ द्विवेदी (28) और उमेश पाल के साथ बाइक से घर लौट रहा था। बिंदकी थाना इलाके के दुगरई का रहने वाला गजराज पाल उर्फ ​​पिंटू (35) बहुआ में एक निमंत्रण में शामिल होकर दूसरी बाइक से घर लौट रहा था। मेवली मोड़ पर बाइकों की टक्कर हो गई।
पुलिस मौके पर पहुंची। चारों घायल बाइक सवारों को गाजीपुर के CHC में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने सौरभ द्विवेदी, गजराज पाल उर्फ ​​पिंटू और आकाश को मृत घोषित कर दिया। घायल उमेश पाल को जिला अस्पताल ले जाया गया। बहुआ चौकी इंचार्ज अंबरीश मिश्रा ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मौके पर जांच चल रही है।
Next Story