- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Accident: टोल...
उत्तर प्रदेश
UP Accident: टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार ट्रक ने कारों को मारी भीषण टक्कर
Sarita
18 Jan 2026 10:35 AM IST

x
UP Accident: यूपी के झांसी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने कहर बरपाया है। तेज रफ्तार ट्रक ने टोल प्लाजा पर लाइन में लगीं कारों को जोरदार टक्कर मार दी। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि ये टक्कर कितनी भीषण थी। इस घटना में दोनों कारें बुरी तरह टूट गई हैं और एक टोलकर्मी घायल है।झांसी के सेमरी टोल प्लाजा पर एक भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने टोल कटवा रही एक कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा सेमरी टोल प्लाजा पर हुआ, जहां टोल भुगतान के लिए खड़ी एक कार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार आगे खड़ी दूसरी कार से जा भिड़ी। हादसे में दो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इस दुर्घटना में टोल प्लाजा पर ड्यूटी कर रहा एक टोल कर्मी भी घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया। पूरा मामला मोंठ थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर ट्रैफिक को सामान्य करवाया।
TagsUPAccidentटोल प्लाजाट्रककारोंटक्करUPToll PlazaTruckCarsCollision जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





