उत्तर प्रदेश

Up Accident:तेज रफ्तार कार ने 6 वाहनों में टक्कर मारी,कई लोग घायल

Sarita
16 Jan 2026 11:48 AM IST
Up Accident:तेज रफ्तार कार ने 6 वाहनों में टक्कर मारी,कई लोग घायल
x
Up Accident: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने 6 वाहनों में टक्कर मार दी. हादसे में 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. चार घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. वहीं, पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई की कर रही है.सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रात में बेकाबू कार ने कई वाहनों में टक्कर मार दी. इससे कई लोग घायल हो गए. वाहन सवार एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जो नशे में धुत था. साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है|
Next Story