- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Accident: मजदूरों...

x
UP Accident: मजदूर मैक्स पिकअप में सवार होकर आलू खोदने के लिए परसारा जा रहे थे। अचानक मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर जालेश्वर रोड पर पलट गई, जिससे मौके पर काफी हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह घायलों को मैक्स पिकअप से बाहर निकाला। आलू खोदने जा रहे मजदूरों से भरी मैक्स पिकअप गाड़ी सात मार्च को जालेश्वर रोड स्थित गंदे नाले के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मैक्स पिकअप चालक और 13 मजदूर घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
यहां से चालक को गंभीर हालत के चलते आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के ढकपुरा निवासी मजदूर मैक्स पिकअप में सवार होकर आलू खोदने के लिए परसारा जा रहे थे। अचानक मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर जालेश्वर रोड पर पलट गई, जिससे मौके पर काफी हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह घायलों को मैक्स पिकअप से बाहर निकाला।
हादसे में चालक निवासी पौआ, किला खाई थाना सदर कोतवाली और 13 मजदूर घायल हो गए। घायलों में दर्शन, रेनू, महेंद्र, रामवीर, जयंती, सीमा, अनीता, गीता, रामवती, नीलम, पूनम, नीतू, कनिका शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चालक की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया
TagsUPमजदूरोंपिकअपपलटी14 घायलUPworkerspickupoverturned14 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





