- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up Accident: पुल की...
उत्तर प्रदेश
Up Accident: पुल की दीवार से टकराई बाइक, तीन लोगों की मौत
Sarita
24 Jan 2026 6:23 AM IST

x
Up Accident: उन्नान में अचलगंज-पुरवा मार्ग पर भूलेमऊ गांव के सामने मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर लोन नदी पुल की दीवार में टकरा गई। हादसे में ममेरे भाई सहित तीन की मौत हो गई। बीघापुर कोतवाली के अढोली गांव निवासी अनुराग (31) ममेरे भाई, बीघापुर कोतवाली के ही बैसनखेड़ा गांव निवासी राहुल (26) पुत्र कालीप्रसाद और पुरवा कोतवाली के तौरा गांव निवासी दोस्त सौरभ गौतम (25) पुत्र संतोष कुमार के साथ बाइक से रात 12:15 पर अचलगंज से पुरवा की ओर बाइक से जा रहे थे। बाइक अनुराग चला रहा था।
अचलगंज-पुरवा मार्ग पर भूलेमऊ गांव के सामने मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर लोन नदी के पुल की दीवार में टकरा गई। हादसे में घायल अनुराग, राहुल और सौरभ गौतम को पुलिस स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया जहां डॉक्टर ने अनुराग और राहुल को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के दौरान सौरभ की भी मौत हो गई।हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों को तीनों की मौत का पता चला तो सभी बेहाल हो गए। से घर में कोहरा मच गया।कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मोड़ पर बाइक की रफ्तार तेज होने से हादसा होने का अनुमान है।
TagsUpAccidentपुलटकराईबाइकतीनमौतUPbridgecrashmotorcyclethreedeaths जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





