उत्तर प्रदेश

Up Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में मां बेटे की मौत, पांच घायल

Sarita
7 Jun 2025 7:46 AM IST
Up Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में मां बेटे की मौत, पांच घायल
x
Up Accident : यूपी के सिद्धार्थनगर में खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलौहा-मेहदावल मार्ग पर बजरंग मोड़ से आगे शुक्रवार को एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और पलट गई। इस हादसे में शिक्षक की पत्नी और ढाई साल के बेटे की मौत हो गई। जबकि, खुद शिक्षक और एक बेटा घायल हो गए। इसके अलावा कार में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के करमा निवासी प्रभु का बेटा बलिराम (35) अपनी पत्नी सुमन (32) और दो बच्चों हर्षित उम्र चार साल और दो साल के अयांश के साथ अपनी बहन के घर चुइथा से करमा स्थित अपने घर आ रहा था। सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे अयांश की मौके पर ही मौत हो गई और बलिराम व पत्नी सुमन व बेटा प्रसिद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि टक्कर लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क से 20 मीटर नीचे जा गिरी। जिससे कार में सवार संतकबीर नगर जिले के सेमरियांवा निवासी अंसारुल व उनकी पत्नी हसीना खातून भी घायल हो गईं।पीड़ित बलदेव की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
Next Story