- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Accident :खड़ी...
उत्तर प्रदेश
UP Accident :खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 3 की दर्दनाक मौत
Sarita
26 Dec 2025 6:12 AM IST

x
UP Accident : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में रॉबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के बांस से लदी खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराने से दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा ने बताया कि मिर्जापुर जिले के राजगढ़ निवासी चार युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर सोनभद्र में घूमने गये थे। वे शाम को सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज की तरफ आ रहे थे। वे जब धोबही गांव के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर बांस से लदी एक खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकरायी। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पर सवार चारों युवक बुरी तरह चोटिल हो गये।
इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उनमें से रवि शर्मा (24), उसके सगे भाई मनीष शर्मा (20) और उनके साथी शुभम शर्मा (21) को मृत घोषित कर दिया। मिश्रा ने बताया कि हादसे में अविनाश नामक 19 वर्षीय युवक भी जख्मी हुआ है। उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
TagsUPट्रैक्टर-ट्रॉलीटकराईबाइक3 मौतUPtractor-trolleycollisionmotorcycle3 deaths जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





