- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Accident : तेज...
उत्तर प्रदेश
UP Accident : तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत
Sarita
30 Jan 2025 10:32 AM IST

x
UP Accident: भदोही जिले के औराई क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोपहिया वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने गुरुवार को बताया कि प्रेमचंद यादव (62) और उनके मित्र हृदय नारायण यादव (61) बुधवार को भदोही शहर स्थित एक कंपनी में ड्यूटी के बाद औराई के सरौली गांव स्थित अपने घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में लीलाधरपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में प्रेमचंद और हृदय नारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि अस्पताल ले जाते समय दोनों घायलों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि प्रेमचंद के बेटे रामचंद्र की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
TagsUPकारमोटरसाइकिलटक्करदोमौतUPcarmotorcyclecollisiontwodeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





