- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up Accident: दर्दनाक...
उत्तर प्रदेश
Up Accident: दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र और एक युवक की मौत
Sarita
19 May 2025 7:50 AM IST

x
Up Accident: जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां एक तेज रफ्तार बाइक खड़ी ट्रेलर में पीछे से जा टकराई। हादसे में पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार बॉर्डर स्थित नेशनल हाईवे-2 पर हुई।
जहां पिता-पुत्र व अन्य लोग बाइक से प्रयागराज से अपने गांव कानपुर देहात जा रहे थे। इसी दौरान कनवार मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा टकराई। घटना के बाद सैनी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान मोहब्बत सिंह (45), पुत्र लवकुश सिंह (19) और दामाद के भाई पिंटू सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
TagsUpहादसेपिता-पुत्रयुवकमौत UpAccidentFather-sonYoung manDeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





