- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up Accident:अज्ञात...

x
Up Accident: जिले के देल्हूपुर क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मृत्यु हो गई तथा एक महिला समेत दो अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने यहां बताया कि अयोध्या से प्रयागराज जा रहे दिल्ली निवासी अशोक मेहरा (75), उनके पुत्र कुणाल मेहरा (44), पुत्री शिल्पा मेहरा (35) और दिनेश कपूर (52) सुबह अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर मोती महल ढाबा के पास अपनी कार रोककर सड़क के किनारे खड़े थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और फिर उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अशोक और कुणाल को मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक बाकी दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रायबरेली एम्स रेफर कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।
TagsUpवाहनटक्करपिता-पुत्रमौतUpvehiclecollisionfather and sondeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





