- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up Accident : बाइक की...
उत्तर प्रदेश
Up Accident : बाइक की टक्कर में बिजली कर्मचारी की मौत, दो घायल
Sarita
1 Feb 2026 6:12 AM IST

x
Up Accident : जिले के उभांव थाना क्षेत्र के तिरनई गांव के पास शनिवार को दो मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार बिजली विभाग के एक कर्मचारी की मौत हो गई तथा दो अन्य युवक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार बेल्थरा रोड-नगरा मार्ग पर शनिवार को अपराह्न दो बजे दो मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।
नगरा में विद्युत विभाग में मीटर रीडर के रूप में कार्यरत आदर्श (28 वर्ष) अपने साथी रजनीकांत के साथ बाइक से जा रहे थे कि सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से उनकी बाइक टकरा गई। पुलिस ने बताया कि इस टक्कर में दोनों बाइक पर सवार कुल तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी तीन घायलों को सीयर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने आदर्श को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में मोटरसाइकिल चालक के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
TagsUp Accidentबाइकटक्करकर्मचारीमौतदोघायलUP Accidentmotorcyclecollisionemployeedeathtwoinjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





