उत्तर प्रदेश

UP Accident : डंपर और ट्रक की टक्कर,दो लोगों की मौत

Sarita
23 Feb 2025 10:47 AM IST
UP Accident : भरुआ सुमेरपुर कस्बे के गल्ला मंडी के सामने हाईवे पर डंपर और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो लोगों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। कस्बे के गल्ला मंडी के सामने रात करीब साढ़े नौ बजे डंपर और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
जिससे एक डंपर का चालक और क्लीनर तथा दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक डंपर के दोनों घायलों को सदर अस्पताल भिजवाया। जबकि दूसरे ट्रक के चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अचानक हुई इस घटना से हाईवे पर यातायात ठप हो गया है। पुलिस ने आमने-सामने टकराए डंपरों को हाईवे से हटवाना शुरू कर दिया है। यातायात को सुचारू करने के लिए क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया जा रहा है।
Next Story