- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up Accident: कंटेनर ने...
उत्तर प्रदेश
Up Accident: कंटेनर ने ट्रक को मारी भीषण टक्कर, 4 की दर्दनाक मौत
Sarita
5 Oct 2025 11:02 AM IST

x
Up Accident: यूपी के आगरा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर आगरा से मथुरा की ओर जा रहे एक कंटेनर ने सामने चल रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी के मलबे में फंसे शवों को बाहर निकाला।
ये हादसा मथुरा-दिल्ली हाईवे पर रुनकता फ्लाईओवर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि कैंटर चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था। इसी दौरान उसने सामने से आ रहे कंटेनर को देख नियंत्रण खो दिया और दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से गाड़ी के मलबे में फंसे शवों को बाहर निकाला।
सभी चार शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को हादसे की सूचना दी। वहीं, दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है। मुख्यमंत्री योगी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे में चार लोगों की हुई मृत्यु को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
TagsUpकंटेनरट्रकटक्कर4मौतUP container truck collisionfour deaths जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





