- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up Accident: खड़े डंपर...

x
Up Accident: फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजानीपुर चौराहे के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े डंपर में जा घुसी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए।
दुर्घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से सभी को सीएचसी हरदो लाया गया। यहां कार सवार चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया और दो को जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे में मरने वाले दंपती प्रयागराज में अपने बेटे की अस्थियां विसर्जित करने के लिए रात 10 बजे झांसी से निकले थे।
अस्थियां विसर्जित करने प्रयागराज जा रहे थे
झांसी जिले व शहर के दीनदयाल नगर निवासी रामकुमार शर्मा (55), उनकी पत्नी कमलेश भार्गव (50), रिश्तेदार शुभम (35), पराग चौबे (50), आदित्य की पत्नी चारू (35) और 12 वर्षीय काशविक आदित्य (रामकुमार के बेटे) की अस्थियां विसर्जित करने कार से प्रयागराज जा रहे थे।
हाईवे किनारे खड़े डंपर से टकराई कार
शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे जैसे ही कार खागा कोतवाली के सुजानीपुर चौराहा के हनुमान मंदिर के सामने पहुंची, हाईवे किनारे खड़े डंपर से पीछे से टकरा गई। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास दुकान चला रहे लोग बाहर निकले और पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर सभी को बाहर निकाला और सीएचसी भेजा।डंपर चालक कार लेकर फरार हो गया
Next Story





