- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up Accident: महाकुंभ...

x
Up Accident: शुक्रवार रात 10:30 बजे बरेली से प्रयागराज महाकुंभ जा रही प्राइवेट बस लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। शुक्रवार रात करीब आठ बजे बस बरेली से महाकुंभ के लिए निकली थी। श्रीराम ट्रैवल्स की बस में 46 यात्री और दो ड्राइवर व कंडक्टर समेत 50 लोग सवार थे।
रात करीब साढ़े दस बजे तिलहर में अलकबीर ढाबा के पास सड़क किनारे गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी थी। ट्रैक्टर का गियर बॉक्स क्षतिग्रस्त हो गया था। इसी बीच बरेली से लखनऊ जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। माना जा रहा है कि अंधेरा होने के कारण बस का ड्राइवर ट्रॉली को नहीं देख सका। जोरदार टक्कर के बाद ट्रॉली दूर जा गिरी और ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। बस कुछ दूर जाकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई।
ट्रॉली से गन्ना सड़क पर फैलने के कारण करीब 15 मिनट तक जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में ट्रैक्टर चालक मोंटी निवासी तहवर गंज थाना कटरा, बस चालक मुनेंद्र निवासी आनंद विहार बरेली, रामसरन और रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।सत्यवती निवासी सुभाष नगर बरेली, सुनील कुमार, मोर काली निवासी इंदिरा नगर, विभु गुप्ता आदि घायल हो गए। पुलिस बाकी लोगों को दूसरी बस से प्रयागराज भेजने की तैयारी कर रही है।
TagsUpमहाकुंभबसट्रैक्टर-ट्रॉलीटकराईUpMaha Kumbhbustractor-trolleycollisionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





