- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Accident: बस ने...

x
UP Accident: ललितपुर जिले के मड़ावरा क्षेत्र में एक स्लीपर बस की चपेट में आ जाने से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मड़ावरा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) राजेश कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात करीब नौ बजे एक पेट्रोल पम्प के नजदीक एक स्लीपर बस ने मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को कुचल दिया।
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्रीवास्तव ने बताया कि मृतकों की पहचान जयदेव (30), आलोक (18) और राजकुमार (19) के रूप में हुई है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि स्लीपर बस मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर से यात्रियों को लेकर मड़ावरा के रास्ते इंदौर जा रही थी। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद चालक और परिचालक बस छोड़कर भाग गए। श्रीवास्तव ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
TagsUP Accidentबसबाइक सवारकुचला UP Accident: Busbike ridercrushed जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





