- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Accident: बिजली के...

x
UP Accident: बदायूं में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच मंगलवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रोडवेज वर्कशॉप में सफाई के लिए जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे 11 हजार वोल्टेज के बिजली पोल को तोड़ते हुए नाले में जा घुसी। घटना देर रात करीब तीन से साढ़े तीन बजे के बीच की है। जैसे ही रोडवेज बस बिजली पोल को तोड़ते हुए नाले में गिरी, तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग नींद से जाग गए। बाहर निकलकर देखा तो बस नाले में फंसी हुई थी और 11 हजार वोल्ट का बिजली पोल पूरी तरह टूट चुका था। पोल टूटने से बिजली की हाईटेंशन लाइनें नीचे गिर गईं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि बिजली के तार पोल से अलग न हुए होते तो बस में आग लग सकती थी | घटना के तुरंत बाद चालक और परिचालक मौके से चले गए। स्थानीय लोगों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बिजलीघर पहुंचकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बिजली निगम के लाइनमैनों ने सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के अन्य तार भी काट दिए। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि घने कोहरे और रात का समय होने के कारण संभवतः चालक को झपकी आ गई होगी, जिससे बस अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। बुधवार सुबह रोडवेज बस को नाले से बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए गए।
TagsUPAccidentखंभेटकराईबसpolecollidedbus जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





