उत्तर प्रदेश

UP Accident :बस और ट्रक में भीषण टक्कर, चार की मौत

Sarita
13 Aug 2025 6:38 AM IST
UP Accident  :बस और ट्रक में भीषण टक्कर, चार की मौत
x
UP Accident : बनारस से शाहगंज जा रही एक यात्री बस और जौनपुर की ओर आ रहे एक ट्रक में मंगलवार रात टक्कर हो गई। हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें एक दो साल का बच्चा, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। हादसा शाहगंज रोड पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में करीब 25 से 30 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस चालक की लापरवाही के कारण बस दाहिनी ओर जाकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। दोनों वाहनों का बायाँ हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Next Story