उत्तर प्रदेश

UP Accident: बस और टैंकर की भिड़ंत, 15 लोग घायल

Sarita
18 Dec 2025 6:24 AM IST
UP Accident: बस और टैंकर की भिड़ंत, 15 लोग  घायल
x
UP Accident: हाथरस के मथुरा-बरेली मार्ग पर मथुरा बॉर्डर पर 17 दिसंबर की दोपहर को रोडवेज बस व पेट्रोलियम पदार्थ से भरे टैंकर की भिड़ंत हो गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए, जिनमें से नौ को जिला अस्पताल लाया गया। हादसे बाद हाईवे पर जाम लग गया। घायलों को निकालने के लिए यात्रियों ने एक-दूसरे की मदद की।
हाथरस डिपो की बस 17 दिसंबर की दोपहर मथुरा से बदायूं जा रही थी। बस में लगभग 55 सवारियां थीं। हाईवे पर राया कोतवाली क्षेत्र में माइलस्टोन संख्या 26 पर कोयल कट के पास दोपहर लगभग डेढ़ बजे यह जबरदस्त भिड़ंत हुई। दरअसल इसी कट पर इगलास व मुरसान की सवारियां को लिया जाता है, जो हाईवे पर खड़ी हो जाती हैं।
इन सवारियों को लेने के लिए चालक ने मुख्य लेन से अपनी बाईं ओर वाली लेन में बस को काटा। यहां चालक की गलत रही कि उसने पीछे से आ रहे टैंकर पर ध्यान नहीं दिया, केवल परिचालक ने हाथ दे रखा था। इतने में फ्लाइओवर से उतर रहा टैंकर अपनी रफ्तार में था। ब्रेक लगाते हुए भी टैंकर परिचालक की ओर से बस में घुस गया। बीच से बस दब गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हाथरस डिपो की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी पर प्रभारी एआरएम मंगेश कुमार व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। सवारियां सड़क किनारे बैठी हुईं थीं। मथुरा से हाथरस डिपो की ही बरेली जाने वाली बस बुलाई गई और उसमें यात्रियों को रवाना किया गया।
Next Story