- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up Accident: बोलेरो...

x
Up Accident: ससुराल से बाइक में सास को लेकर गांव जा रहे दामाद को सामने से आई बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की सड़क में गिरकर मौत हो गई। उनकी बाइक के पीछे से आ रहे बाइक सवार जीजा-साले बाइक से टकराकर गंभीर घायल हो गए। घायल जीजा-साले को कानपुर रेफर किया गया है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी राममिलन ने बताया कि उसके भाई ओमप्रकाश (35) अपनी ससुराल गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव गए थे। वहां से सास रुकमिनिया (72) को बाइक में बैठाकर अपने गांव जाने के लिए निकले थे। सोमवार की देर शाम गिरवां थाना क्षेत्र शिवहद गांव के पास गिरवां की ओर से आई बोलेरो ने सामने से दाेनों बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सिर के बल सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
गिरवां थाना एसआई विवेक त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोलेरो से हादसा हुआ है।दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी राममिलन ने बताया कि ओमप्रकाश दिल्ली में रहकर मजदूरी करते थे। वह तीन भाइयों में बड़े थे। उन्हें दिल्ली जाना था। इसलिए वह अपनी सास को लेने के लिए अपनी ससुराल गए थे। ओमप्रकाश के पांच पुत्रियां व दो पुत्र हैं। उधर, सास रुकमिनिया के पति सिंह दुलारे का कई साल पहले निधन हो चुका है। उनके दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। वृद्धावस्था पेंशन से गुजर होता था। एक साथ दो मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।
TagsUpबोलेरोटक्करमौतUPBolerocollisiondeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





