- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up Accident: ट्रैक्टर...

x
Up Accident: माधौगंज थाना क्षेत्र के बघौली रोड पर बाइक सवार दो युवक ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से जा घुसे। रविवार देर शाम हुई घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। माधौगंज थाना क्षेत्र के सौंहार निवासी महेश (40) खेतीबाड़ी करते थे। रविवार शाम वह गांव के ही महावीर (60) के साथ माधौगंज गए थे। देर शाम दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।
इसी दौरान बघौली रोड पर फिरोजपुर के पास बाइक आगे जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। महेश और महावीर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इसी बीच परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई।परिजनों से लिखित शिकायत लेकर घटना की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
TagsUpट्रैक्टरबाइकदोमौत Uptractorbiketwodeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





