उत्तर प्रदेश

UP Accident: ट्रक की टक्कर से ऑटो पलटा, चार लोगों की मौत

Sarita
15 May 2025 10:07 AM IST
UP Accident:  ट्रक की टक्कर से ऑटो पलटा, चार लोगों की मौत
x
UP Accident: हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर एक ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऑटो पलट गया, जिसमें ऑटो सवार चार लोगों की मौत हो गई। संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर बड़ी संख्या में ऑटो चलते हैं।
गुरुवार को भी एक ऐसा ही ऑटो नौ सवारियों को लेकर संडीला की ओर जा रहा था। हरदलमऊ गांव के पास एक ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच घायलों को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस जांच प्रक्रिया में जुटी है।
Next Story