उत्तर प्रदेश

Up accident: तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे बच्चे को कुचला

Sarita
22 Feb 2026 8:10 AM IST
Up accident: तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे बच्चे को कुचला
x
Up accident: यूपी के बाराबंकी में शनिवार शाम मां की आंखों के सामने तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे बालक को कुचल दिया। इससे बालक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है। वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।हादसा सफदरगंज थाना क्षेत्र के महमूदाबाद कस्बा में दरियाबाद रोड पर हुआ। बताया गया कि नूरगंज हमीदनगर निवासी वीरपाल यादव के दो बेटों में दिव्यांशु यादव (6) बड़ा था। वह शनिवार की शाम मां सुनीता के साथ कपड़े खरीदने गांव से करीब दो किमी दूर महमूदाबाद बाजार आया था।
बाजार के पास ही सड़क पार करते समय अचानक उनका हाथ छूट गया। इसी दौरान सफदरगंज से दरियाबाद जा रही तेज रफ्तार कार दिव्यांशु को रौंदते हुए निकल गई। बच्चे को तत्काल एंबुलेंस बुलाकर सिरौलीगौसपुर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Next Story