- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Accident: सड़क...
उत्तर प्रदेश
UP Accident: सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत, तीन अन्य घायल
Sarita
28 Feb 2026 6:17 AM IST

x
UP Accident: जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक कार के बिजली के खंभे से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसा रात दो से तीन बजे के बीच मोहल्ला अचिया के पास हुआ जब छह युवक एक दोस्त की शादी से लौट रहे थे। मेहदावल के थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि चालक ने कथित तौर पर वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। इससे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान ग्राम बढ़या ठाठर निवासी सर्वेश सिंह (22) पुत्र राजकिशोर , ग्राम बेलारी कला निवासी दुर्गेश गुप्ता (25) पुत्र जय राम और तिवारीपुर निवासी श्रवण शर्मा (24) पुत्र योगेश्वर शर्मा रूप में हुई। सभी मृतक मेहदावल थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य दो खतरे से बाहर हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।
TagsUP Accidentहादसे3 मौततीनघायलUP Accident3 dead3 injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





