उत्तर प्रदेश

UP : मां के पास सो रही 5 माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या

Ashish verma
28 May 2025 9:41 PM IST
UP : मां के पास सो रही 5 माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या
x
5 माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या

Saharanpur.सहारनपुर। क्षेत्र के गांव कुतुबपुर कुसानी में मां और मौसी के साथ सो रही पांच माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह करीब छह बजे मां उठी तो बच्ची के गले से खून बह रहा था। परिजन बच्ची को अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्ची का पिता केरल में नाई का काम करता है और तीन माह से केरल में है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस का मानना ​​है कि किसी करीबी ने ही बच्ची की हत्या की है। कुतुबपुर कुसानी निवासी धर्मेंद्र के पांच बेटे और एक बेटी है। तीन बेटों की शादी हो चुकी है। पूरा परिवार एक ही घर में रहता है। दूसरा बेटा राजन केरल में नाई का काम करता है। वह तीन माह पहले केरल गया था। मंगलवार रात राजन की पत्नी शिवानी अपनी ननद अंशिका और इकलौती बेटी पांच माह की इशिका के साथ मच्छरदानी में सोई थी।

बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे शिवानी की नींद खुली तो उसने इशिका को खून से लथपथ देखा। शिवानी और इशिका ने शोर मचाया तो परिजन बच्ची को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विनोद कुमार भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। सीओ सदर मनोज कुमार और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने भी वहां पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में लग रहा है कि बच्ची की हत्या में किसी करीबी का हाथ है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी


Next Story