- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP के रेलवे स्टेशनों...
UP के रेलवे स्टेशनों पर बड़े बदलाव, यात्रियों की होगी बचत

Prayagraj.प्रयागराज। रेलवे स्टेशनों पर अवैध वेंडिंग पर अंकुश लगाने और यात्रियों को तय कीमत पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराने के लिए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। इसके तहत विक्रेताओं की निगरानी के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) और क्यूआर कोड आधारित पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। प्रयागराज मंडल के वाणिज्य विभाग ने एक विशेष सॉफ्टवेयर विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसमें प्रत्येक विक्रेता का डाटा, जैसे सत्यापन विवरण, चिकित्सा प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज की जाएगी।
विक्रेताओं को दिए जाने वाले आरएफआईडी कार्ड में एक चिप (टैग) होगी, जो रेडियो फ्रीक्वेंसी के जरिए विक्रेता की पहचान, दुकान और प्लेटफॉर्म की जानकारी स्टोर और ट्रांसमिट करेगी। प्रयागराज मंडल में 151 स्टेशन हैं, जिनमें कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज और छिवकी स्टेशनों पर सबसे ज्यादा विक्रेता हैं। इन तीनों स्टेशनों पर 500 से ज्यादा विक्रेता काम कर रहे हैं। इस तकनीक के लागू होने से रेलवे के लिए विक्रेताओं की गतिविधियों पर नजर रखना आसान हो जाएगा, जिससे यात्रियों को तय कीमत पर गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री और अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी। कैसे काम करता है आरएफआईडी?





