- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Unnao News: दर्दनाक...
उत्तर प्रदेश
Unnao News: दर्दनाक सड़क हादसे में परिवार के चार लोगों की मौत
Sarita
5 Feb 2026 9:09 AM IST

x
Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में कानपुर–लखनऊ नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।यह हादसा सोहरामऊ थाना क्षेत्र के भल्ला फार्म के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया और सामने से जा रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक पर सवार पति-पत्नी और उनके दो छोटे बच्चों की मौके पर ही जान चली गई।
मृतकों की पहचान- वीरेंद्र (पिता)
- ऋतु (पत्नी)
- अनुराधा (बेटी, 9 वर्ष)
- रुद्र (बेटा, करीब 6 वर्ष)
चारों एक ही बाइक पर लखनऊ से कानपुर की ओर जा रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ हसनगंज अरविंद चौरसिया और सोहरामऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस भी बुलाई गई, लेकिन सभी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पूरे क्षेत्र में इस हादसे से दुख का माहौल है।
TagsUnnaoहादसेचारमौतUnnaoaccidentfourdeaths जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





