उत्तर प्रदेश

Unnao: जुते हुए खेत में मिले मुगलकालीन सिक्के

Sarita
7 July 2025 9:42 AM IST
Unnao: जुते हुए खेत में मिले मुगलकालीन सिक्के
x
Unnao उन्नाव: हिलौली के टोला बैजनाथखेड़ा में रविवार दोपहर चरवाहे खेतों में मवेशी चरा रहे थे। इसी बीच वे पास में ही रायबरेली जिले के बछरावां कस्बे के निवासी सैदुल्लाह के जुते हुए खेत में पहुंचे तो उन्हें कुछ सिक्के दिखाई दिए। चरवाहों ने कीचड़ से सने सिक्कों को उठाकर परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी। सिक्के मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने सोने के सिक्के होने का शक जताते हुए मौरावां पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने पुलिस को सिक्के दिखाए।
पुलिस ने सिक्कों से कीचड़ साफ कराया तो वह मुगलकालीन गिल्ट सिक्के निकले। थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि सिक्कों की जांच कराई गई है। वह गिल्ट के हैं। यह मामला पूरे दिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
Next Story