- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- unnao : प्रेमी-युगल ने...
उत्तर प्रदेश
unnao : प्रेमी-युगल ने के किया आत्महत्या, शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा
Tara Tandi
5 Feb 2025 1:50 PM IST

x
unnao उन्नाव । उन्नाव के सफीपुर कोतवाली अंतर्गत एक गांव में युवक ने पेड़ पर फंदे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। इसकी सूचना पर युवक की प्रेमिका भी फंदे से लटक गई। जानकारी होने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। दोनों की शादी हो चुकी है और उनके बच्चे भी हैं।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के अटवा गांव निवासी 24 वर्षीय युवक ने बुधवार को गांव के बाहर लगे आम के पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। देखते ही देखते इसकी सूचना गांव में फैल गई। जानकारी होते ही गांव निवासी एक महिला ने भी अपने घर में फांसी लगा ली। कुछ ही देर में महिला द्वारा फांसी लगाने की खबर भी गांव में चर्चा का विषय बन गई। लोगों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
ग्रामीणों के अनुसार, युवक की दो साल पहले गांव की ही एक युवती से शादी हुई थी। उसके एक आठ माह का बेटा है। वहीं, महिला का पति विदेश में नौकरी करता है। उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Tagsunnao प्रेमी-युगलकिया आत्महत्याशवों पोस्टमार्टम भेजाunnao lovers couple committed suicidebodies sent for postmortemजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





