- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Unnao : व्यापारी को...
उत्तर प्रदेश
Unnao : व्यापारी को लूटकर हुआ था फरार ,पुलिस ने किया गिरफ्तार लूट का माल बरामद
Tara Tandi
25 Aug 2024 5:39 PM IST
x
Unnao उन्नाव। दही पुलिस ने मवेशी व्यापारी को कार में बैठा कर उससे बिक्री के रुपये लूटकर फरार हुए शातिर लुटेरे को पकड़ा है। उसके पास से 45 हजार नगद व घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद हुई है। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जंगपुर गांव निवासी फूलन पत्नी चिनगू बीती 14 अगस्त को पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मंगतखेड़ा बाजार से 75 हजार में भैंस बेचकर अपने भाई के साथ लौट रही थी। बिक्री के रुपये सुरक्षा की दृष्टि से भाई रामकुमार को दिये थे। पुरवा मोड़ पर टेंपो से उतरकर अजगैन जाने के लिए वाहन का इंतजार करते समय पीछे से एक कार आई जिसमें चालक सहित तीन लोग पहले से थे।
किराया तय कर वे लोग भी कार में बैठ गए। लखनऊ की ओर 500 मीटर चलने पर कार में खराबी बताकर चालक ने पहले फूलन को नीचे उतारा फिर रामकुमार से मारपीट कर 75000 रुपये लूटकर भाग गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही थी।
दही एसओ संजीव कुशवाहा ने रविवार को मुखबिर से मिली सूचना पर वर्कशाप मोड़ से फैक्ट्री एरिया जाने वाली रोड पर टीम के साथ दबिश देकर रितेश भारद्वाज उर्फ सचिन पुत्र रामसेवक निवासी मोहल्ला दलवीर खां थाना शमशाबाद जिला फर्रुखाबाद को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में उसने इसी कार से लूट को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसके पास से 45 हजार रुपये भी बरामद हुए। एसओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाश का कई जिलों में अपराधिक इतिहास है। उसे कोर्ट में पेश किया गया है।
TagsUnnao व्यापारी लूटकर फरारपुलिस गिरफ्तार लूटमाल बरामदUnnao businessman absconds after lootingpolice arrests lootgoods recoveredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





