उत्तर प्रदेश

अज्ञात बदमाशों ने किसान पर रात को सोते समय किया धारदार हथियार से हमला

Admin Delhi 1
13 July 2022 5:29 PM IST
अज्ञात बदमाशों ने किसान पर रात को सोते समय किया धारदार हथियार से हमला
x

सिटी क्राइम न्यूज़: सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव पीरवियावानी में मंगलवार की रात घर में सो रहे एक किसान को धारदार हथियार से हमला कर कुछ अज्ञात हमलावरो ने घायल कर दिया। किसान के घायल होने के बाद चीखने चिल्लाने पर परिजन मौके पर पहुंचे। जानकारी होते ही परिजनों ने आनन-फानन में किसान को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

रात में सोते समय हुआ हमला: पीड़ित किसान का नाम जोगेंद्र है। खेतीबाड़ी करके किसान अपने परिवार का पालन पोषण करता है। मंगलवार की देर रात खाना खाने के बाद वह अपने खेत में जाकर सो गया। आधी रात के बाद कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में जोगेंद्र को गंभीर चोटें आई। जोगेंद्र के शरीर और चेहरे पर काफी गंभीर चोट आई हैं। जैसे ही मामले की जानकारी परिजनों को मिली तो वे उसे अस्पताल में उपचार के लिए ले गए।

पुलिस कर रही है मामले की जांच: उपचार के बाद परिजनों ने इस हमले को लेकर पुलिस को जानकारी दी। कायस्थवाड़ा पुलिस चौकी प्रभारी शुभम तोमर ने बताया कि रात में किसान पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जल्द से जल्द हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story