उत्तर प्रदेश

आज देश के पहले 'अमृत सरोवर' का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास, स्वतंत्र देव सिंह रहेंगे मौजूद

Renuka Sahu
13 May 2022 4:18 AM GMT
Union Minister Mukhtar Abbas to inaugurate the countrys first Amrit Sarovar today, Swatantra Dev Singh will be present
x

फाइल फोटो 

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी आज देश के पहले अमृत सरोवर का उद्घाटन करेंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी आज देश के पहले अमृत सरोवर का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहेंगे। नकवी दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार की दोपहर रामपुर पहुंच गए थे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि देश के पहले अमृत सरोवर का शुभारंभ रामपुर में शुक्रवार को सुबह नौ बजे होगा, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामपुर के इस अमृत सरोवर की प्रशंसा कर एवं बधाई देकर रामपुर के लोगों को गौरवान्वित किया है।
रामपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कोसी पुल के निकट उनका स्वागत किया। इसके बाद शंकरपुर स्थित अपने आवास पर केंद्रीय मंत्री ने जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा समावेशी विकास, सर्व स्पर्शी सशक्तीकरण के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं, हमें उसको आम लोगों तक पहुंचाना चाहिए। भाजपा की सफलता का सफर और उसकी स्वीकार्यता का प्रमुख कारण समाज के सभी वर्गों में भाजपा और उसकी नेतृत्व के प्रति लगातार बढ़ते विश्वास और विकास के प्रति आस्था है।
उन्होंने कहा कि हमें समाज के सभी वर्गों को जोड़कर भारतीय जनता पार्टी के समरसता और समावेशी सोच को आगे बढ़ाना चाहिए और इसी के साथ पार्टी आगे बढ़ भी रही है। भारतीय जनता पार्टी किसी भी समाज को अपने से अलग नहीं कर सकती, विशेष तौर से दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज।
बैठक में जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, ज्वाला प्रसाद गंगवार, मोहनलाल सैनी, मोहन लोधी, अशोक विश्नोई, जागेश्वर दयाल दीक्षित, घनश्याम लोधी, संजीव अग्रवाल, संजय पाठक, महेश मौर्य, अमित दिवाकर, चंद्र प्रकाश शर्मा, लक्ष्मी सैनी, मुन्नी देवी गंगवार, मिथिलेश जाटव, सतनाम सिंह, भारत भूषण गुप्ता, राजीव मांगलिक, विकास शुक्ला, महासिंह राजपूत, ओमप्रकाश लोधी, ओमवीर दिवाकर, रघुवीर जाटव आदि उपस्थित रहे।
Next Story