उत्तर प्रदेश

रेलवे ट्रैक पार करते समय दो किशोरों की Train से टकराकर मृत्यु

Riyaz Ansari
5 May 2025 8:46 PM IST
रेलवे ट्रैक पार करते समय दो किशोरों की Train से टकराकर मृत्यु
x

UP उत्तर प्रदेश: इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को दो किशोरों की एक रेलवे इंजन से टकरा जाने से मृत्यु हो गई। दोनों किशोर ट्रैक पार करते समय मोबाइल फोन में व्यस्त थे।पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 14 वर्षीय आदित्य और 11 वर्षीय पंकज के रूप में हुई है। दोनों इज्जतनगर क्षेत्र की गली नंबर 8 के निवासी थे और बाल कटवाने के लिए घर से निकले थे। घटना के समय आदित्य ईयरफोन लगाए हुए था और पंकज मोबाइल चला रहा था।

उसी समय काठगोदाम से एक खाली इंजन इज्जतनगर स्टेशन की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों और इंजन चालक द्वारा चेतावनी देने के प्रयासों के बावजूद दोनों किशोर समय पर ट्रैक से नहीं हट सके।हादसे में दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है


Next Story