उत्तर प्रदेश

NEET-UG में पास कराने का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरोह नोएडा में गिरफ्तार

Riyaz Ansari
5 May 2025 5:51 PM IST
NEET-UG में पास कराने का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरोह नोएडा में गिरफ्तार
x

Noida नॉएडा: नोएडा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने नीट-यूजी परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी विक्रम कुमार साहू, धर्मपाल सिंह और अनिकेत सभी दिल्ली के निवासी हैं। STF के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह मेडिकल कॉलेजों में दाखिला दिलाने और परीक्षा में सहायता देने का दावा करता था। इसके बदले वे एक अभ्यर्थी से पाँच लाख रुपये तक वसूलते थे।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले "एडमिशन व्यू" नाम से कंपनी बनाई और छात्रों की जानकारी एकत्रित कर उनके परिवारजनों से संपर्क किया। शिकायतें बढ़ने पर उन्होंने "श्रेयान्वी EDU OPC PVT LTD" नाम से नई कंपनी बना ली और फिर से वही धोखाधड़ी शुरू कर दी।

पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन, फर्जी दस्तावेज, उम्मीदवारों की डाटा शीट, एक कार समेत कई चीज़ें बरामद की हैं। मामला भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में दर्ज कर आगे की जांच जारी है


Next Story