उत्तर प्रदेश

झांसी में आज सुबह साड़ियों के शोरूम में आग लगने से दो लोगों की मौत, सात को बचाया

Sarita
1 Jun 2022 10:12 AM IST
Two killed, seven rescued from fire in sari showroom in Jhansi this morning
x

फाइल फोटो 

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बुधवार तड़के एक साड़ियों के शोरूम में आग लग गई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बुधवार तड़के एक साड़ियों के शोरूम में आग लग गई। अग्निकाडं में दो लोगों की मौत हो गई। सात लोगों को बचा लिया गया है। अभी आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, झांसी जिले के कोतवाली थाना इलाके में दतिया गेट अंदर राई के ताजिया पर अजय का पूनम वस्त्रालय के नाम से साड़ियों का तीन मंजिला शोरूम है। बुधवार की सुबह तकरीबन 4:00 बजे शोरूम में आग लग गई। ऊपर की मंजिल पर आवास भी है।
आग की लपटें उपरी मंजिल के आवास तक पहुंच गई। जिससे वहां रखे चार सिलेंडर तेज धमाकों की आवाज के साथ फट गए। सूचना मिलते ही मौके पर थाना कोतवाली पुलिस और दमकल दस्ता पहुंच गया।
आग की भी भीषणता को देखते हुए सेना के दमकल दस्ते को भी बुलाया गया। पुलिस और दमकल कर्मियों ने मिलकर आवास में रह रहे 7 लोगों को बचाया जबकि दो की मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने का काम अभी जा रहा।
Next Story