उत्तर प्रदेश

मीरजापुर में वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, दो घायल

Apurva Srivastav
24 May 2024 5:26 AM GMT
मीरजापुर में वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, दो घायल
x
मीरजापुर। जिले के हलिया थाना क्षेत्र में बारात से वापस लौट रहे‌ हलिया निवासी दो बाइक सवार लोगों की अज्ञात वाहन के टक्कर से मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया है। दुर्घटना गुरुवार देर रात की बताईं जा रही है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार कि रात्रि संतोष कुमार पुत्र हिंचलाल 40 वर्ष, श्रवण कुमार पुत्र हिंचलाल 24 वर्ष, शुभम कुमार पुत्र अशोक 15 वर्ष व आशीष कुमार पुत्र संतोष कुमार 13 वर्ष निवासीगण ग्राम हलिया (हरिजन बस्ती) थाना हलिया बाइक पर सवार होकर ग्राम सिलहटा से बारात से वापस अपने घर लौट रहे थे की ग्राम गुर्गी के पास सामने से आ रही अज्ञात वाहन से टक्कर हो गयी, जिससे संतोष कुमार 13 वर्ष व शुभम कुमार 15 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी तथा श्रवण व आशीष गंभीर रूप से घायल हो गये।
जिन्हें आस-पास के लोगों और पुलिस की मदद से मय पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस के मुताबिक बाइक में टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। मृतकों के शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताते चलें कि जंगली और ग्रामीण एरिया होने के बावजूद रात्रि के समय उक्त मार्ग पर वाहनों के फर्राटा भरने से बराबर दुर्घटना की आंशका बनी हुई रहती है।
Next Story