- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- विश्व पटल पर अपनी...
उत्तर प्रदेश
विश्व पटल पर अपनी पहचान बना रहा है तुर्कपट्टी का सूर्य प्राकट्य महोत्सव
Gulabi Jagat
2 Aug 2025 10:53 PM IST

x
Rajapakad, राजापाकड़/कुशीनगर : कार्यक्रम की सफलता तभी सिद्ध होती है जब इससे जनता का सरोकार जुड़ा हो। सूर्य मूर्ति प्राकट्य उत्सव में श्रद्धा और भक्ति का जबरदस्त जुड़ाव देखने को मिला। इस कार्यक्रम में जनपद के सभी मठ मंदिरों का आशीर्वाद मिला ही। साथ ही माताएं - बहनें और व्यापारी सहित क्षेत्रीय जनता ने इस कार्यक्रम को अपनाया। इससे न सिर्फ सनातन को बल मिला, बल्कि आपकी कटुता को भूला कर एकता की मिशाल भी देखने की मिला।
उक्त बातें पूर्वांचल महोत्सव के अध्यक्ष विनय राय कही। वे शनिवार को सूर्य मंदिर परिसर में कार्यक्रम की सफलता के बाद आगामी कार्य योजना को लेकर एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जैन मंदिर, शिव सरया मंदिर, शिव मंदिर व संकटमोचन मंदिर तमकुहीराज, शिव मंदिर गौरी श्रीराम, राम जानकी मंदिर दुदही, खन्हवार मंदिर, कुबेरस्थान मंदिर, सिद्धूआ मठ, धर्म समधा मंदिर व परमहंस जी आश्रम रामकोला और राम जानकी मठ कसया के महंत व संतों के प्रति विशेष आभार जताया तथा बैठक में मौजूद पड़रौना नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल और कुशीनगर नगर पालिका के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधियों से उक्त सभी मंदिरों का विशेष संरक्षण की अपील की। बैठक के दौरान सूर्य मंदिर के विकास के किए आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी समय में आयोजित होने वाले पूर्वांचल महोत्सव कार्यक्रम को लेकर रूप रेखा भी तय किया गया। इस दौरान आरपी राय, आलोक राय, शैलेंद्र दत्त शुक्ल, संजय सिंह, संजीव राव, रविभूषण सिंह, सत्यप्रकाश पाण्डेय, अमित राय, शैलेंद्र कुमार तिवारी, विरेन्द्र शाही, शैलेंद्र शाही, संतोष गोंड आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे।
Tagsविश्व पटलतुर्कपट्टीसूर्य प्राकट्य महोत्सवजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारशैलेंद्र कुमार तिवारीविरेन्द्र शाहीशैलेंद्र शाहीसंतोष गोंड
Next Story





