उत्तर प्रदेश

Turkpatti पुलिस ने कार्यशाला में दिया महिला सुरक्षा के टिप्स

Gulabi Jagat
9 Oct 2024 1:13 PM GMT
Turkpatti पुलिस ने कार्यशाला में दिया महिला सुरक्षा के टिप्स
x
Kushinagarराजापाकड़/कुशीनगर: गुरवलिया बाजार स्थित बागीश्वरी रामबासी पीजी कॉलेज के हाल में दिन बुधवार को महिला शशक्ति करण, एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी संजय कुमार द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पर्चन व दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे थानाध्यक्ष ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही नारी सशक्तिकरण की विभिन्न योजनाएं आप के जीवन को और सशक्त बना सकती है, बशर्ते इसका सही सदुपयोग हो। कोई समस्या आने पर निःसंकोच अपने माता पिता भाई व गुरुजन के साथ साथ हेल्पलाइन नंबर पर काल कर सकती हैं। वुमेन पावर हेल्प लाइन 1090 पर दी गयी सूचनाएं पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। छात्राएं निर्भीक होकर इस नम्बर पर काल कर अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस से मदद ले सकती हैं। सरकार और पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए प्रतिपल प्रतिबद्ध हैं।महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का अमर्यादित व्यवहार समाज के लिए अभिशाप है। यह काल पूरी तरह निःशुल्क होती है।
वहीं विद्यालय के डायरेक्टर आदित्य विशाल पाठक ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी के विभिन्न स्वरूप हैं, जैसा आप के साथ व्यवहार होता है उसी रूप में जवाब दे सकती हो। आप द्वारा निःसंकोच बताए गए घटना क्रम का समुचित जवाब देने के लिए यह विद्यालय परिवार व प्रशासन चौबीस घंटे तत्पर हैं। उसी क्रम में यह सभी कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। उक्त कार्यक्रम को कालेज की छात्राये अंजली मिश्रा, नेहा गौंड, सोनम रौनियार , खुशी वर्मा अंजली कुशवाहा , महिला कांस्टेबल प्रियंका सिंह,उपासना गुप्ता , राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सुनील त्रिपाठी एवं सब इंस्पेक्टर विनायक यादव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रवक्ता नीलम तिवारी, मनीषा शर्मा, कांस्टेबल राहुल सिंह, लक्ष्मण प्रजापति, राहुल प्रसाद, प्रवीण यादव आदि मौजूद रहे,कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ प्रमोद तिवारी ने किया।
Next Story