उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई और बहन की मौत, परिवार में पसरा मातम

Renuka Sahu
1 April 2022 6:29 AM GMT
अलीगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई और बहन की मौत, परिवार में पसरा मातम
x

फाइल फोटो 

अलीगढ़ जिले में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाई व एक बहन की मौत हो गई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अलीगढ़ जिले में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाई व एक बहन की मौत हो गई। घटना अज्ञात वाहन द्वारा की गई। भाई-बहन मोटर साइकिल पर सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव में गमगीन माहौल हो गया है।

घटना अकराबाद थाना क्षेत्र के हरिदास पेट्रोल पंप के पास हुई। लधुआ, अकराबाद के 35 वर्षीय वीरपाल पुत्र महाराज सिंह, उनके भाई 25 वर्षीय ध्यानपाल, बहन 32 वर्षीय सुमन देवी एक बाइक पर थे। सबसे बड़े भाई राममूर्ति ने बताया कि बहन सुमन देवी गुरुवार को घर आई थी। शुक्रवार तड़के उसकी अचानक से तबीयत बिगड़़ गई थी। भाई वीरपाल और ध्यानपाल उसे सुबह साढ़े पांच बजे करीब दवा दिलाने के लिए ले जा रहे थे। तभी हरिदास पेट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इलाके के लोगों ने जब उनको देखा तो परिवार वालों को सूचना दी। सूचना पर परिवार व पुलिस पहुंची। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इधर, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
Next Story