उत्तर प्रदेश

दर्दनाक सड़क हादसा, गोरखपुर में डंपर ने छह लोगों को रौंदा, हादसे में तीन की मौत

Sarita
3 Jun 2022 9:47 AM IST
Traumatic road accident, dumper trampled six people in Gorakhpur, three died in the accident
x

फाइल फोटो 

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर के पैडलगंज में डंपर ने छह लोगों को कुचल दिया। हादसे में हरदोई जिले के गंगाराम (35), शैलेंद्र (22) और अर्जुन चौहान (19) पुत्र जमुना प्रसाद निवासी पुरैना थाना भवानी गंज जिला सिद्धार्थनगर की मौत हो गई।
जबकि तीन घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Next Story