उत्तर प्रदेश

सोनभद्र में दर्दनाक कार हादसा, पेड से टकराई कार, छत्तीसगढ़ निवासी तीन की मौत, एक घायल

Sarita
19 March 2022 11:26 AM IST
सोनभद्र में दर्दनाक कार हादसा, पेड से टकराई कार, छत्तीसगढ़ निवासी तीन की मौत, एक घायल
x

फाइल फोटो 

अपने परिवार की पारम्परिक पूजा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से सोनभद्र के राजासरयी गांव आ रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गईं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अपने परिवार की पारम्परिक पूजा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से सोनभद्र के राजासरयी गांव आ रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गईं।

जानकारी के अनुसार सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के राजासरयी गांव निवासी 70 वर्षीय मानमती दुबे पत्नी केशव प्रसाद दुबे, 55 वर्षीय देव रूपी दुबे पत्नी उपेंद्र दुबे , 24 वर्षीय नवीन दुबे पुत्र उपेंद्र दुबे और 56 वर्षीय उपेंद्र दुबे पुत्र केशव प्रसाद दुबे पड़ोसी प्रदेश छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में निवास करते थे। शनिवार तड़के यह लोग कार से अपने गांव राजासरयी के लिए चले।
बभनी थाना क्षेत्र के वाराणसी - छत्तीसगढ़ मार्ग पर स्थित मद्धुघुटरा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गईं। पुलिस के अनुसार इस हादसे में कार सवार चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। ज़ब तक मौक़े पर एम्बुलेंस पहुंची तब तक मानमती दुबे और देव रूपी दुबे की मौक़े पर मौत हो गईं। नवीन दुबे और उपेंद्र दुबे को अंबिकापुर ले जाया जा रहा था कि रास्ते में नवीन की मौत हो गईं। गंभीर रूप से घायल उपेंद्र दुबे का इलाज चल रहा है।
Next Story