उत्तर प्रदेश

आज मैनपुरी में हाई रहेगा सियासी पारा, अखिलेश करेंगे नामाकंन, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी दौरे पर होंगे

Renuka Sahu
31 Jan 2022 1:03 AM GMT
आज मैनपुरी में हाई रहेगा सियासी पारा, अखिलेश करेंगे नामाकंन, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी दौरे पर होंगे
x

फाइल फोटो 

आज मैनपुरी में राजनैतिक गर्मी पूरे सबाब पर होगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज मैनपुरी आएंगे और करहल विधानसभा सीट के लिए पार्टी प्रत्याशी के रूप में नामांकन करेंगे।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज मैनपुरी में राजनैतिक गर्मी पूरे सबाब पर होगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज मैनपुरी आएंगे और करहल विधानसभा सीट के लिए पार्टी प्रत्याशी के रूप में नामांकन करेंगे। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी साथ होंगे। इसके अलावा प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी पूरे दिन मैनपुरी में भाजपा के चुनावी प्रचार का हिस्सा बनेंगे।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नामांकन की तैयारियां सैफई में रविवार को देर रात तक होती रहीं। अखिलेश के लिए चार नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। लेकिन अखिलेश चार के स्थान पर तीन सेटों में नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। अखिलेश रविवार की शाम को ही सैफई पहुंच गए थे। वह सोमवार को सैफई से सुबह 10 बजे मैनपुरी के लिए रवाना होंगे। सैफई से वाया कार द्वारा अखिलेश करहल होते हुए मैनपुरी आएंगे। उनके साथ बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, मैनपुरी के पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव भी होंगे। अखिलेश पार्टी कार्यालय में भी जाएंगे।
11:30 बजे मैनपुरी पहुंचेंगे डिप्टी सीएम
भाजपा सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज मैनपुरी आएंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 11:30 बजे मैनपुरी पहुंचेंगे। भोगांव मार्ग पर स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी नेताओं से मुलाकात के बाद वे नगर के एक मैरिज होम में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद मैनपुरी और भोगांव विधानसभा क्षेत्र में डिप्टी सीएम मतदाताओं से डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगे।
प्रशासन अलर्ट मोड पर आया
पूर्व सीएम और डिप्टी सीएम के मैनपुरी कार्यक्रम के चलते जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। कलक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। करहल से मैनपुरी होकर कलक्ट्रेट तक के मार्ग पर विशेष सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। अखिलेश यादव दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच नामांकन करेंगे। इसके बाद वह वापस सैफई जाएंगे। डिप्टी सीएम भी डोर टू डोर भ्रमण करेंगे। शहर में सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए गए हैं।
Next Story