- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- TMU के डेंटल कॉलेज का...

x
Moradabad: तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की ओर से भवालपुर में सत्र 2024-2025 के 70वें डेंटल कैंप में ग्रामीणों के दांतों की निःशुल्क जांच करके बांटी दवाइयां, मुंह के कैंसर के लक्षणों की पहचान, तम्बाकू छोड़ने के तरीके और बताए गए फायदे भी तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की ओर से जनपद संभल के गांव भवालपुर में सत्र 2024-2025 के 70वें डेंटल कैंप में 68 ग्रामीणों के दांतों की निःशुल्क जांच करके दवाइयां बांटी गई। कैंप में दांतों में कीड़े लगना, मसूड़ों में सूजन, मुंह से बदबू और खून आना आदि की सघन जांच के संग-संग इनसे बचाव के तरीके भी बताए। कैंप में जिन पेशेंट की जांच की गई उनके टीएमयू डेंटल हॉस्पिटल में आने पर इलाज में विशेष छूट दी जाएगी।
डेंटल स्टुडेंट्स ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा, बीमारियों से बचाव के लिए मुंह की सफाई जरूरी है। दांतों के इलाज से जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया। स्टुडेंट्स ने ब्रश करने के सही तरीके बताए, मुंह के कैंसर के लक्षणों की पहचान, तम्बाकू छोड़ने के तरीके और फायदे भी बताए। डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. प्रदीप तांगडे, वाइस प्रिंसिपल डॉ. अंकिता जैन और प्रो. विकास सिंह कहते हैं, डेंटल कॉलेज की ओर से समय-समय पर स्कूल डेंटल कैंप, विलेज और एनएसएस डेंटल कैंप लगाए जाते हैं। इन कैंपों का मकसद छात्रों और ग्रामीणों को दांतों की सफाई और मुंह की बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करना है। डेंटल कैंप में पीजी- डॉ. प्रभात कुमार सिंह, इंटर्न- डॉ. प्रेमी पूर्णिमा, डॉ. मिली जोशी, डॉ. निदा दिलशाद, डॉ. सुनिधि यादव मौजूद रहे।
TagsTMUडेंटल कॉलेजसम्भल70वां कैंपजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





