उत्तर प्रदेश

पीएम के जन्मोत्सव पर TMU 124 TB रोगियों को लेगा गोद

Gulabi Jagat
15 Sept 2025 10:48 PM IST
पीएम के जन्मोत्सव पर TMU 124 TB रोगियों को लेगा गोद
x
Moradabad, मुरादाबाद : नेशनल मेडिकल काउंसिल और मिनिस्ट्री ऑफ हैल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के दिशा-निर्देशों के अनुसार 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वास्थ्य अभियान - स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत टीएमयू मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की ओर से स्वास्थ्य शिविर भी लगेंगे |
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की ओर से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन- 17 सितंबर पर 124 टीबी रोगियों को गोद लिया जाएगा। इस नेक काम के लिए टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन, जीवीसी मनीष जैन, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन के संग-संग निदेशक प्रशासन अभिषेक कपूर ने भी टीबी रोगियों को हर माह पोषण पोटली देने के लिए हाथ बढ़ाए हैं। टीएमयू हॉस्पिटल के 106 डॉक्टर्स भी स्वेच्छा से प्रति टीबी रोगियों को पोषण पोटली देंगे। ये पोषण पोटली पेशेंट के इलाज कोर्स की समाप्ति तक दी जाएंगी। यह जानका
री देते हुए मे
डिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. एनके सिंह ने बताया, पोटली में प्रोटीनयुक्त आहार जैसे- सोयाबीन, मूंगफली, गुड़, भूना चना, दलिया/सत्तू, बादाम आदि होंगे। प्रोटीनयुक्त ये आहार टीबी रोगियों के लिए तेजी से रिकवरी करने में मदद करते हैं। 124 टीबी रोगियों को पोषण पोटली का वितरण 17 सितंबर को टीएमयू आईटी कॉम्प्लेक्स के न्यू एलटी में प्रातः साढ़े दस बजे से होगा। इस पोषण पोटली समारोह के दौरान यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे।
श्वांस रोग विभाग के एचओडी प्रो. मज़हर मकसूद कहते हैं, लोग यह संकल्प लें- टीबी के रोगियों से दूरी न बनाएं। निःक्षय मित्र बनकर उनकी मदद करके अपनी सामाजिक जिम्मेदारी पूरी करें। नेशनल मेडिकल काउंसिल और मिनिस्ट्री ऑफ हैल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के दिशा-निर्देशों के अनुसार 17 सितंबर से स्वास्थ्य अभियान - स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान शुरू हो रहा है, जिसका समापन गांधी जयंती पर होगा। यह अभियान पोषण माह के साथ मिलकर चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत पूरे देश में स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे। टीएमयू के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की एचओडी प्रो. साधना सिंह और ऑब्स एवम् गायनी विभाग की एचओडी प्रो. मनप्रीत कौर तहेलिया बताती हैं, इन शिविरों में महिलाओं को विशेषज्ञ सेवाओं सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। ये शिविर टीएमयू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की ओर से अपने हॉस्पिटल समेत आसपास के क्षेत्रों में ये स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरों में ब्लड प्रेशर से लेकर डायबिटीज, ओरल एंड ब्रेस्ट कैंसर, एनिमिया आदि की जाचें होंगी। न्यूट्रीशन काउंसलिंग होगी। मासिक धर्म के प्रति जागरुक भी किया जाएगा।
Next Story