उत्तर प्रदेश

TMU एल्युमिनाई दुनिया भर में लहरा रहे परचम

Gulabi Jagat
6 Jun 2025 9:49 PM IST
TMU एल्युमिनाई दुनिया भर में लहरा रहे परचम
x
Moradabad: दुनिया भर में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के एल्युमिनाई अपनी चमक, दमक और खनक से लबरेज हैं। टीएमयू की शोध परक स्टडी के बूते ये एल्युमिनाई जमीं से आसमां तक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके एवज में वे करोड़ों का पैकेज पा रहे हैं। यूएसए, कनाडा, जर्मनी, यूके, फ्रांस, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, कतर, यूएई अफ्रीका आदि में टीएमयू के ब्रांड एंबेसडर हैं। कुलाधिपति श्री सुरेश जैन कहते हैं, दुनिया के कोने-कोने में नामचीन कंपनियों में सर्विस के संग-संग अनुसंधान, उद्यमिता और नवाचार में टीएमयू एल्युमिनाई का अनमोल योगदान है। सभी एल्युमिनाई टीएमयू के लिए किसी एंबेसडर से कम नहीं हैं। ये पुरातन छात्र मेडिकल, डेंटल, इंजीनियरिंग, पैरामेडिकल, फार्मेसी, नर्सिंग, मैनेजमेंट सरीखे कोर्सेज के हैं। जीवीसी श्री मनीष जैन एल्युमिनाई को आन, बान और शान के प्रतीक बताते हुए कहते हैं, अंतर्राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान करना टीएमयू का सर्वोच्च मापदंड है। एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन कहते हैं, टीएमयू अपने स्टुडेंट्स को शैक्षणिक और तकनीकी तौर पर वैश्विक स्तर पर तैयार करती है, इसीलिए हमारे स्टुडेंट्स विश्वभर में अपनी पताका फहरा रहे हैं। नैक से ए दर्जा हासिल एवम् 130 एकड़ में आच्छादित हरे-भरे कैंपस में 16,000 से अधिक स्टुडेंट्स अध्ययनरत हैं।
यूएसए में इंटर्नल मेडिसिन रेजीडेंट डॉ. करन महल कहते हैं, टीएमयू की मॉर्डन क्लिनिकल लैब्स और हॉस्पिटल में नियमित पोस्टिंग के बूते उन्होंने इस मुकाम को पाया है। कनाडा में प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉ. सना सय्यदा मानती हैं, अनुभवी फैकल्टीज़ के चलते फाउंडेशन स्ट्रांग हुई। सिडनी के रिजर्व बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया में टीम लीडर श्री शुभम छाबड़ा का विश्वास है, स्टडी के दौरान मुझे वैश्विक सोचने और समझने का दृष्टिकोण मिला, शुक्रिया टीएमयू। लंदन में एमएनसी डिलोयट में डाटा साइंस मैनेजर सुश्री काव्या जोशी कहती हैं, टीएमयू के इन्नोवेशन की कायल हूं, जिसने ड्रीम को हकीकत में बदला है। जर्मनी में एमएनसी बीयरिंग प्वाइंट में टेक्नो आर्किटेक्ट श्री राजीव मिश्रा मानते हैं, स्ट्रिक्ट डिसप्लिन और मॉर्डन फेसिलिटीज़ के चलते मेरा सफर आसान हुआ। साउथ कोरिया के मैरी हॉस्पिटल में सीनियर कंसल्टेंट डॉ. स्नेहा शर्मा कहती हैं, स्ट्रांग करिकुलम और स्ट्रिक्ट ट्रेनिंग उनकी सफलता का राज है। दुबई में सउदी-जर्मन हैल्थ ग्रुप के डायरेक्टर श्री शोभित जैन मानते हैं, उनकी अद्भुत लीडरशिप का राज टीएमयू की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और इंडस्ट्रियल एक्सपोजर है।
Next Story